उमरिया में सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के मंसूरी पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। बुधवार शाम साढ़े सात बजे साइकिल और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
.
साइकिल पर सवार सिया लाल बैगा (45) और उनकी बेटी प्रीति बैगा (10) लोरहा के रहने वाले हैं। वे मझगवां में एक विवाह समारोह में जा रहे थे।
बाइक पर सवार भारत सिंह (30) और लक्ष्मण सिंह कोल (25) चंदिया के निवासी हैं। चंदिया से उमरिया की ओर आ रही अनियंत्रित बाइक से साइकल की टक्कर हो गई।
108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा। वर्तमान में सभी घायल अस्पताल में इलाजरत हैं।