ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जशपुर के एक BSF जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुलवंत पन्ना (35) छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली आए थे। 27 मई को अपनी पत्नी से मिलने ससुराल दुलदुला जा रहे थे। उनकी एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया के पीलर से टकरा गई। सि
.
कुनकुरी थाना क्षेत्र का मामला है। गिनाबहार गौठान के पास हादसा हुआ। कुलवंत राजस्थान के जैसलमेर में BSF की 35वीं बटालियन में तैनात थे। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वे ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल हुए थे।
BSF जवान कुलवंत पन्ना (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक, कुलवंत के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। खबर मिलते ही उनके भाई जोनिक पन्ना और आसीत पन्ना मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें पहले कुनकुरी शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
छुट्टी पर आए सहकर्मी भी आए
घटना की जानकारी मिलते ही छुट्टी पर आए उनके सहकर्मी विशाल कुमार (निवासी- कांसाबेल) और विक्रांत मिंज (निवासी – ग्राम गोरिया) भी कुनकुरी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया जवान की मौत मामले में कुनकुरी पुलिस को सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
बता दें कि बरटोली गांव में वीर सपूत के असमय निधन से परिवार सहित पूरा गांव शोक मे है। ग्रामीणों ने कुलवंत को न केवल एक सैनिक के रूप में देखा, बल्कि एक शालीन, कर्तव्यनिष्ठ और मददगार व्यक्तित्व के रूप में भी याद किया। उन्हें गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।