Homeबिहारकटिहार के विजय बाबू पोखर पर देव दीपावली का आयोजन: बड़ी...

कटिहार के विजय बाबू पोखर पर देव दीपावली का आयोजन: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की गंगा आरती, प्रसाद का भी हुआ वितरण – Katihar News



कटिहार के विजय स्पॉटिंग क्लब द्वारा विजय बाबू पोखर पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोखर को दीपों से सजाया गया। इस मौके पर बताया गया कि पूर्व घोषणा अनुसार बड़ी दुर्गा मंदिर दुर्गा स्थान के आचार्य शशिकांत पाठक द्वारा गंगा आरती की गई। बड़ी

.

अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक

संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने देव दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देव दीपावली के दिन भगवान शिव ने दानव त्रिपुरासुर को मारा था। देवलोक में दिए जलाकर दीपमाला उत्सव मनाया गया। तभी से देव दीपावली मनाई जाती है। दीपावली असल में खुशियों का पर्व है।

यह अंधकार के ऊपर रोशनी की ,बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का उत्सव है। मौके पर संस्था के सूरज कुमार, मनोज कुमार चुन्नू,राजीव कुमार विश्वकर्मा ,प्रेम शाह, श्यामल किशोर सिंहा ,नौशाद सिद्दीकी, जुबेर आलम, मोहन बाधवानी, दीनानाथ वाधवानी, सिकंदर मंडल आदि उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version