कर्ण कमल कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।
हरियाणा के करनाल में भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिए 30 लोगों ने इच्छा जताई है। जिसको लेकर भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय में आवेदकों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल है। सोमवार सुबह 10 बजे नाम की घोषणा की जाएगी। करनाल पहुंचे विधानसभा
.
इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि हालिया चुनावों में कांग्रेस शून्य पर आउट हुई है। देश कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसकी शुरुआत करनाल की धरती से हो चुकी है।
महिलाओं को भी दिया मौका
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की दृष्टि से 22 जिले है, लेकिन संगठन की दृष्टि से 27 जिले बनाए गए है। जो बड़े जिले थे, उनको बांट दिया गया है जिसमें हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर शामिल हैं। जिला अध्यक्षों में महिलाओं का भी नाम आ सकता है, क्योंकि पार्टी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का मौका दिया गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते ज्ञान चंद गुप्ता।
2 बजे तक नामांकन पत्र मांगे गए
गुप्ता ने बताया कि रविवार 2 बजे तक नामांकन पत्र मांगे गए थे और करनाल में 30 नामांकन पत्र आए हैं। 30 लोगों ने जिलाध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है, जिसमें से 3 महिलाएं भी है। करनाल में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। करनाल से 15 नामांकन, नीलोखेड़ी से 7, असंध से 4, घरौंडा से एक और इंद्री से तीन नामांकन पत्र सामने आए हैं।
वहीं स्कूटनी के बाद रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष या संगठन मंत्री को भेजी जाएगी और आपसी चर्चा के पश्चात कौन जिलाध्यक्ष होगा, उसकी घोषणा होगी।
किस तरह से हो रहा है जिलाध्यक्ष का चुनाव
उन्होंने जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए मंडल से सुझाव लिए गए हैं, मंडल की राय ली गई। उसके लिए हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रत्येक जिले के अंदर गए और उन्हीं के फीडबैक से जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष प्रदेश के अध्यक्ष व संगठन मंत्री की राय लेकर अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर सकते हैं।
जीरो पर आउट हुई कांग्रेस
ज्ञानचंद गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा और हरियाणा निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो जनादेश बीते दिनों में आया है, उससे कांग्रेस पार्टी ध्वस्त हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हथियार डाल दिए है।
कांग्रेस की विचारधारा की समाप्ति
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था- कांग्रेस मुक्त भारत। कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब यह है कि कांग्रेस की विचारधारा की समाप्ति। उसकी शुरुआत करनाल की महाभूमि से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीरो पर आउट हुई और अब निकाय चुनाव में भी जीरो पर आउट हुई। यह इस बात का संदेश है कि देश पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया और 14 करोड़ सदस्य इनरोल हुए। सदस्य के बाद छोटी इकाई बूथ अध्यक्ष है, उसका विधिवत रूप से चुनाव हुआ। फिर मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ है और मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया के बाद निकाय चुनाव के कारण आगामी प्रक्रिया रुक गई थी।