HomeMadhya Pradeshकश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़:ऊधमपुर जिले के पहाड़ी...

कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़:ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में नजर आए थे संदिग्ध, सर्च अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र मजाल्टा में बुधवार रात सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की ओर से गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी सात से आठ राकेट दागे और ड्रोन से भी निगरानी की गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की , जिसके बाद क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है। हालांकि, अब तक संदिग्ध आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है। यह इलाका पहले से ही हाई अलर्ट पर था, सुरक्षा एजेंसियां ​​पिछले कई दिनों से ब्रेट्टल-खुब्बन क्षेत्र और आसपास के वन क्षेत्रों में आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद व्यापक तलाशी और निगरानी अभियान चला रही थीं। मजाल्टा क्षेत्र अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग और घने जंगलों के कारण पहले भी कई बार आतंकवाद विरोधी अभियानों का गवाह रहा है, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी अक्सर सुरक्षा बलों से बचने के लिए करते रहे हैं। सोमवार को 3 आतंकी मददगार अरेस्ट किए गए थे दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े उनके तीन मददगारों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर IED भी बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि आतंकी समूह ने इसे सुरक्षित रखने या फिर टारगेटेड हमले में इस्तेमाल के लिए इन्हें दिया होगा। तीन दिन पहले डोडा में आतंकी का सड़ा शव मिला था आतंकी का शव मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह फुटेज उसी वक्त का है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का शव मिला था। इसके पास से नाइट विजन वाली M4 राइफल भी बरामद हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को सर्च के दौरान आतंकी के अवशेष मिले थे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments