Homeराज्य-शहरकांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का समारोह: पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने...

कांगड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का समारोह: पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र किया, कांग्रेस पर साधा निशाना – Dehra News


कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रमेश धवाला।

देहरा के गोगा मंदिर में बीजेपी के स्थापना दिवस पर एक अलग तरह का आयोजन देखने को मिला। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सैकड़ों पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए।

.

रमेश धवाला ने पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसकी नींव इन्हीं पुराने कार्यकर्ताओं ने रखी है। लेकिन आज इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार बनाने पर मजबूर किया

धवाला ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1998 में निर्दलीय विधायक बनने के बाद उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनकी गाड़ी तोड़ी गई। कांग्रेस सरकार बनाने पर मजबूर किया गया। धवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वही व्यक्ति आज बीजेपी का राज्यसभा सांसद है।

कार्यक्रम में हरिपुर और ढलियारा मंडलों के बीजेपी अध्यक्ष भी मौजूद रहे। दोनों मंडलों की समानांतर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इससे संकेत मिला कि देहरा में संगठनात्मक स्तर पर एक अलग धड़ा सक्रिय हो रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री रमेश धवाला।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

धवाला ने कांग्रेस में अपने कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे मौलवी निकाह में तीन बार कबूल करवाता है, वैसे ही उन्होंने कांग्रेस का तीन बार निकाह किया और फिर तलाक दे दिया। बाद में उन्होंने बीजेपी की सरकार बनाई। इस दौरान उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिला।

धवाला ने स्पष्ट कहा कि वे और उनके समर्थक असली बीजेपी के असली कार्यकर्ता हैं। वे पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़े रहकर ही स्थापना दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने यह दिखा दिया कि देहरा में बीजेपी के भीतर कुछ गंभीर अंतर्विरोध उभर रहे हैं, जो भविष्य में बड़े सियासी बदलाव की भूमिका बना सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version