मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी।
लुधियाना जिले के जगराओं के रायकोट में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा हलका रायकोट के कांग्रेस इंचार्ज कामिल अमर सिंह की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान स
.
संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र
बाजवा ने आरोप लगाया कि सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबो दिया है और झूठे सपने दिखाकर धोखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग ने संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर स्थायी कमेटियां बनाने पर जोर दिया। वड़िंग ने कहा कि बूथ कमेटियां घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की कोशिशें हो रही हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा।
केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं मिलेंगे पद
बैठक में मंडल कमेटी बनाने की भी घोषणा की गई, जो ब्लॉक और बूथ कमेटियों के साथ मिलकर काम करेगी। राजा वड़िंग ने स्पष्ट किया कि पार्टी में पद केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही दिए जाएंगे। बैठक में लोकसभा क्षेत्र श्री फतेहगढ़ साहब से सांसद डॉ. अमर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक रायकोट, सुधार और शहरी कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर कौंसिल प्रधान और काउंसलर भी उपस्थित थे।
पार्टी मजबूत होगी, तभी देश होगा
मीटिंग को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर अमर सिंह ने कहा कोई भी चुनाव जीतने के लिए वहां की कुल वोटों का बड़ा प्रतिशत मेंबरशिप कांग्रेस के पक्ष में होनी चाहिए, तभी हम चुनाव जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान मेंबरशिप के लिए जो भी हलके में प्रतिशत निर्धारित करेगी, हम उसको लागू करेंगे। कांग्रेस का हर कार्य करता यह महसूस करता है कि अगर कांग्रेस मजबूत होगी, तो तभी देश मजबूत होगा।
सभी पदाधिकारियों का किया धन्यवाद
हलका इंचार्ज कामिल अमर सिंह ने अपोजीशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा अमरिंदर सिंह बाडिंग, सांसद डॉक्टर अमर सिंह, जिला प्रधान मेजर सिंह मुल्लापुर का धन्यवाद किया और उनको मीटिंग में पहुंचने के लिए सम्मानित भी किया।
इस मौके पर कामिल अमर सिंह ने ब्लॉक रायकोट के प्रधान हरप्रीत सिंह, ब्लॉक सुधार के प्रधान जगदीप सिंह, कांग्रेस के शहरी प्रधान पार्षद गुरजंट सिंह, नगर कौंसिल प्रधान सुदर्शन जोशी, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुखपाल सिंह गोंदवाल, नगर कौंसिल रायकोट के समूह काउंसलर साहिबान, प्रदीप सिंह ग्रेवाल, केके शर्मा, नारायण दत्त कौशिक, एवंत जैन का मीटिंग को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।