कांग्रेस के नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन
कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में मंत्री रहे टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत एक मंच पर दिखे और एक दूसरे की तारीफ भी की। मौका था कांग्रेस के नववर्ष मिलन समारोह का। दोनों नेताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। स
.
कांग्रेस का नववर्ष मिलन समारोह सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र बूढ़ाआमा में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत मांदर की थाप पर झूमते दिखे। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का सीतापुर विधानसभा में भव्य स्वागत किया गया।
टीएस सिंहदेव ने कहा-कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प
एक-दूसरे की तारीफ की, कार्यकर्ताओं में जोश भरा अमरजीत भगत और टीएस सिंहदेव के बीच पिछली सरकार के दौरान तल्खी किसी से छिपी नहीं है, हालांकि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी नहीं की। सम्मेलन में टीएस सिंहदेव ने कहा कि अमजीत भगत को जूझारू नेता बताया। सिंहदेव ने कहा कि अमरजीत भगत ने क्षेत्र के लिए हमेशा संघर्ष किया। सामाजिक संपर्क में कभी कमी नहीं की। सब साथ जुटते हैं तो अच्छा लगता है। हम सबका एक ही संकल्प है कि कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाएं।
मांदर की थाप पर झूमते दिखे अमरजीत भगत
एक वर्ष में विकास नहीं हुआ कांग्रेस के मिलन समारोह में अमरजीत भगत एवं टीएस सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास के काम रूक गए हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़, हम चूके टीएस सिंहदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश के जमाने में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ रहा है। कहीं कोई कमी रह गई, जिससे हम चूक गए। हमने अच्छा काम करने की कोशिश की। सभी बातों को भूलाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।
सम्मेलन में अंबिकापुर, सीतापुर एवं लुंड्रा विधानसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित जशपुर जिले के भी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे।