Homeराज्य-शहरकांग्रेस हाईकमान ने संगठन बनाने का फार्मूला बदला: AICC सचिव और...

कांग्रेस हाईकमान ने संगठन बनाने का फार्मूला बदला: AICC सचिव और पर्यवेक्षक पहली बार हिमाचल भेजे; आज महत्वपूर्ण मीटिंग; प्रतिभा सिंह को नहीं मिलेगा फ्री-हैंड – Shimla News


हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय में मीटिंग में मौजूद कांग्रेस नेता (फाइल फोटो)

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का नया संगठन बनाने के लिए शिमला में पार्टी की महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान आज और कल 2 दिन तक कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग

.

प्रदेश में पहली बार नया संगठन बनाने के लिए इस तरह AICC के नेता हिमाचल भेजे गए हैं। जाहिर है कि संगठन बनाने में जो शक्तियां प्रदेश अध्यक्ष के पास रहती है, वो इस बार मिलने की कम संभावना है। प्रदेश में इस वक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही इकलौती पदाधिकारी है। राज्य, जिला व ब्लाक कार्यकारिणी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते माह ही भंग कर दिया है।

AICC सचिव विदित चौधरी और चैतन चौहान

आज तक अध्यक्ष को टीम बनाने के लिए मिला फ्री-हैंड

आमतौर पर अध्यक्ष को अपनी टीम बनाने का अधिकार रहता है। मगर प्रतिभा सिंह को इस बार इसके लिए फ्री-हैंड मिलने की कम गुंजाइश है। AICC ने नया संगठन बनाने के लिए 2 AICC सचिव हिमाचल भेजने के अलावा 4 पर्यवेक्षक लोकसभा स्तर पर और 12 पर्यवेक्षक जिला व ब्लाक स्तर पर तैनात किए है। नए संगठन में इनकी राय काफी अहम रहने वाली है।

पूर्व व मौजूदा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगे सह प्रभारी

इसी कड़ी में AICC सचिव व सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान आज पहले मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे सभी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। इसके लिए सभी नेताओं को मीटिंग में शामिल होने को कह दिया गया है। मौजूदा व पूर्व अध्यक्ष के साथ मीटिंग के बाद विदित चौधरी और चेतन चौहान प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मीटिंग करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

कल कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के साथ मीटिंग

कल कांग्रेस के सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के प्रमुख के साथ दोनों AICC सेक्रेटरी की मीटिंग रखी गई है। सूत्र बताते हैं कि दोनों राष्ट्रीय नेता प्रदेश में कांग्रेस संगठन खड़ा करने से पहले इसे लेकर सबसे सुझाव लेंगे।

इस दौरान दोनों राष्ट्रीय नेता प्रदेश सरकार को लेकर भी कांग्रेस नेताओं से फीडबैक ले सकते हैं, क्योंकि जब-जब दूसरे राज्यों के चुनाव में होते है तो हिमाचल सरकार बार-बार चर्चा में आ जाती है। बीजेपी हिमाचल कांग्रेस की गारंटियों को लेकर हमला बोल रही है।

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

प्रतिभा अपने समर्थकों के लिए लॉबिंग में जुटी

वहीं प्रतिभा सिंह बीते एक सप्ताह से अपनी टीम बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मीटिंग कर रही है। बीते सप्ताह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से भी दिल्ली में मुलाकात कर चुकी हैं।

दो गुटों में बंटी कांग्रेस

हिमाचल कांग्रेस प्रमुख तौर पर दो गुटों में बंटी है। एक गुट होली लॉज समर्थकों का तो दूसरा गुट सीएम सुक्खू समर्थकों का है। दो गुटों की आपसी लड़ाई कई बार सामने आती रही है। सरकार और संगठन भी बीते दो सालों में इसी गुटबाजी की वजह से कई बार आमने-सामने आए है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान ने गुटबाजी को खत्म करने की मंशा से AICC सचिव और पर्यवेक्षक यहां भेजने का निर्णय लिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version