Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में 40 के करीब पहुंचा तापमान: 5 दिनों तक रहेगी...

कानपुर में 40 के करीब पहुंचा तापमान: 5 दिनों तक रहेगी बादलों की आवाजाही, बारिश नहीं होगी; लू की चेतावनी जारी – Kanpur News


कानपुर में निकल रही कड़ी धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

कानपुर में तापमान अब तेजी से चढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होते ही अधिकतम तापमान बढ़ने लगा

.

न्यूनतम तापमान भी अब बढ़ेंगे अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के बराबर चल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे। आज दिन में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिन में कड़ी धूप से महिलाएं परेशान होने लगी हैं।

लू की चेतावनी जारी आईएमडी ने लू को लेकर चेतावनी जारी की है। सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती जाएगी। लेकिन इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

कानपुर में बारिश का नहीं होगा असर वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि देश के विभिन्न स्थानों पर मौसमी गतिविधियां बनी हुई हैं। लेकिन इनका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इससे ऊंचे बादल बन रहे हैं।

बादल दे सकते हैं कुछ राहत अगर बादल अधिक होंगे तो दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी और रात का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी हवाएं आने से सुबह और रात गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन इनके थमते ही गर्मी में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

सामान्य से अधिक तापमान अप्रैल महीने का औसत तापमान 37.7 डिग्री है लेकिन इस समय अधिकतम तापमान औसत से डेढ़ से दो डिग्री अधिक है। सात अप्रैल को अधिकतम तापमान वर्ष 2022 में 40.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उसके बाद इस सात अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version