कृषि वैज्ञानिकों की टीम को रवाना करते केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री
समस्तीपुर में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार से भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर की। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक काफी अच्छा
.
पिछले 2 वर्षों में कुलपति डॉ. पीएस पांडेय के नेतृत्व में 12 से अधिक पेटेंट हासिल हुए हैं। डॉ. पांडेय ने लीची शो एक तरह का राष्ट्रीय पर्व बना दिया है, जिसकी चर्चा कई राज्यों में है। भारत सरकार के इस अभियान की बहुत बड़ी जिम्मेदारी डॉ. पांडेय को दी गई है। उन्हें न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि अन्य राज्यों के भी विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल बनाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कल्याण को लेकर लगातार निर्णय ले रहे हैं, जिसका फायदा सब लोग महसूस कर रहे हैं। कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने कहा कि भारत सरकार के इस मेगा अभियान से डेढ़ करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। बिहार और झारखंड में 174 टीम बनाई गई है। हर टीम में 5 से 6 वैज्ञानिक होंगे। मेगा अभियान के लिए विश्वविद्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से अभियान के सभी मूवमेंट की निगरानी की जाएगी।
कुलपति डॉ. पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिकों को निर्देश है कि वे किसानों की समस्याओं को नोट करें और उसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट करें। किसानों की समस्याओं को उसी दिन केंद्र सरकार के पास भेज दिया जाएगा। ऐसी समस्या जिस पर अनुसंधान की आवश्यकता है उस पर अनुसंधान किया जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा सकता है उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल कृषि वैज्ञानिक।
मेगा अभियान को लेकर 38 टीम बनाई गई
प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस मेगा अभियान को लेकर 38 टीम बनाई गई है। जो 15 दिनों तक गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। हर टीम एक दिन में 3 गांव का दौरा करेगी। इस तरह से लगभग डेढ़ लाख से अधिक किसानों से संपर्क किया जाएगा।
पूरे बिहार में 130 टीम बनाई गई है, जो साढ़े 6 लाख से अधिक किसानों से संपर्क करेगी।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. रत्नेश झा ने कहा कि सभी वैज्ञानिक अपने दिन भर की गतिविधियों को रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपडेट करेंगे। इसकी निगरानी विश्वविद्यालय स्तर पर, राज्य स्तर पर और केंद्र सरकार के स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान अपनी समस्याओं से वैज्ञानिकों को अवगत कराएं। डॉ. रत्नेश झा ने कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम से पहले श्री राम नाथ ठाकुर ने भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय झा, डीन बेसिक साइंस डॉ. अमरेश चंद्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर राम सुरेश वर्मा , डीन फिशरीज डॉ. पीपी श्रीवास्तव, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राकेश मणि शर्मा, डॉ. पीके झा, डॉ. रामदत्त, डॉ शिवपूजन सिंह समेत विभिन्न शिक्षक वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।