गुरुकुल कर्मी ने PGI चंडीगढ़ में तोड़ा दम।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बच्चों में विवाद में गुरुकुल कर्मी की हत्या कर दी। उसने चंडीगढ़ PGI में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
.
पुलिस आज PGI में कर्मी के शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना 29 मई रात करीब साढ़े 10 बजे की है।