आज स्वामी रामदेव पहुंच रहे कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए आज स्वामी रामदेव हरिद्वार से कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। स्वामी रामदेव योग दिवस योग के लिए ब्रह्मसरोवर तट पर जाएंगे। साथ ही योग दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातची
.
दरअसल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। इस आयोजन का नेतृत्व पूज्य स्वामी रामदेव करेंगे। उनके सानिध्य में लाखों योग साधक एक साथ योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्वामी रामदेव आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष समीक्षा बैठक करेंगे।
व्यवस्थाओं पर होगा मंथन
इस बैठक में व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में प्रतिभागियों की संख्या, स्थान प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं और मंच संचालन सहित अन्य अहम पहलुओं पर मंथन होगा। आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य जन-जन तक योग को पहुंचाना और भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक मंच पर और मजबूती देना है।