Homeबिहारपूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला: 2 दिन...

पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला: 2 दिन पहले हुई थी मारपीट; पिता बोले- बदला लेने के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी – Purnia News


पूर्णिया में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। मर्डर के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर शव को जनता चौक के पास फेंक दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है।

.

मृतक के पिता ने कहा कि 2 दिन पहले दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। बदले लेने के लिए बड़े बेटे ने छोटे को पीट-पीटकर मार डाला। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान मनोज शर्मा (33) के तौर पर हुई है। घटना खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौक इलाके की है।

अस्पताल में रोते-बिलखते हुए परिजन।

शराब पीने के बाद दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी

मृतक के पिता पूरण शर्मा ने बताया कि प्रकाश और मनोज दोनों को शराब पीने की आदत थी। 2 साल पहले ही मनोज की शादी हुई थी। डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। एक महीना पहले मनोज शराब पीने के आरोप में जेल गया था।

जेल जाने के बाद पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई थी। शराब के नशे में अक्सर दोनों भाइयों के बीत मारपीट होती रहती थी। 28 मई को भी झगड़ा हुआ था। उस समय मनोज ने प्रकाश को बुरी तरह से पीटा था। थाने में शिकायत करने की धमकी दी थी।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे मनोज चाय पीकर घर से निकला था। रात गए 8 बजे स्थानीय लोगों से बेटे की मौत की खबर मिली। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचा। नाक और मुंह से खून आ रहा था। शरीर पर जख्म के निशान थे। बेटे प्रमोद ने भी उनसे कहा कि अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भाई को मार डाला है। उसी ने मेरे बेटे की हत्या की है।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है

के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि जनता चौक के पास एक अज्ञात शव मिला था। सोशल मीडिया पर शव का फोटो पोस्ट किया गया था। जिसकी पहचान जनता चौक निवासी मनोज शर्मा के तौर पर हुई है।

वहीं, सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया मृतक के भाई को हिरासत में लिया गया है। छानबीन चल रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version