Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी के चाचा का हत्यारोपी गिरफ्तार: भाला घोंपकर...

कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी के चाचा का हत्यारोपी गिरफ्तार: भाला घोंपकर किया था मर्डर; नाली में गोबर डालने को लेकर हुआ विवाद – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र में रिटायर्ड फौजी के चाचा की छाती में भाला मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी तंगौर के रूप में हुई। मृतक ने अपने भतीजों को नाली में गोबर डालने से रोका था। घटना 3 अप्रैल की है। रिटाय

.

शाहाबाद के तंगौर गांव के बैंककर्मी विकास उर्फ विक्की के मुताबिक, वो 3 अप्रैल की सुबह बाइक पर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। तभी उनके परिवार के नरेंद्र राणा ने ट्रैक्टर अड़ाकर उसे रोककर सिर में डंडा मार दिया। उसी दौरान नरेंद्र का भाई रविंद्र उर्फ बच्ची और रिश्तेदार विजय हथियार लेकर मौके पर आए और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में रिटायर्ड फौजी की हत्या करने का आरोपी विजय।

चाचा को बनाया निशाना

शोर सुनकर उसका चाचा अशोक राणा (50) और उसका दोस्त मनजीत भी उनके पास पहुंच गए। तभी नरेंद्र ने उसके चाचा अशोक की छाती में भाला घोंप दिया, जिससे उसका चाचा लहूलुहान होकर जमीन गिर पड़ा। रविंद्र ने तलवार से उसके दोस्त मनजीत को जख्मी कर दिया। परिजनों ने उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके चाचा अशोक राणा को मृत घोषित कर दिया।

3 आरोपी गिरफ्तार हुए

पुलिस ने थाना शाहाबाद में केस दर्ज कर जांच CIA-2 ने करते हुए मुख्य आरोपी नरेंद्र राणा को 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। आगे कार्रवाई करते हुए टीम ने 16 अप्रैल को दूसरे आरोपी नरेंद्र के भाई रविंद्र को पकड़ा था। अब टीम ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी विजय को काबू किया और कोर्ट के ऑर्डर पर जेल भेज दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version