Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में 19 साल की लड़की का किडनैप: 9 दिन बाद...

कुरुक्षेत्र में 19 साल की लड़की का किडनैप: 9 दिन बाद भी सुराग नहीं; घर से कैश और जेवर गायब; पड़ोसी पर FIR – Kurukshetra News



पड़ोसी के खिलाफ किडनैपिंग की FIR दर्ज।

कुरुक्षेत्र में 19 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। युवती अपने साथ घर से कैश और सोने के जेवर लेकर गई थी। परिजनों ने पड़ोसी पर उसकी किडनैपिंग का आरोप लगाया है। घटना 24 मई को हुई है। 9 दिन के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा ह

.

लड़की के पिता के मुताबिक, उसकी बेटी सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। देर शाम तक उनकी घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घर में जांच-पड़ताल की तो घर से 80 हजार कैश, सोने के जेवर गले का सेट, कान के कांटे और माथे का टीका भी गायब था। आरोप लगाया कि शहर में रहने वाले सूरज ने उनकी बेटी को किडनैप किया है।

आरोपी ने फोन बंद किया वे सूरज के घर गए थे, मगर सूरज अपने घर पर नहीं मिला। सूरज को कॉल किया तो उसने थोड़ी देर बाद घर आने की बात कही। सूरज काफी देर तक घर नहीं आया तो उन्होंने दोबारा कॉल किया, मगर उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। वे कई बार आरोपी के घर गए और उसे कॉल भी किया। शिकायत पर पुलिस ने सूरज के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version