कृपा कृष्ण ‘केके’ | गाजीपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गाजीपुर में आयोजित कुशवाहा महासभा की बैठक का शुभारंभ करते नेता।
गाजीपुर के बाराचवर क्षेत्र स्थित महासनपुर में आयोजित कुशवाहा महासभा की बैठक में समाज के नेताओं ने एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में समाज की आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों को सुरक्षित कर सकता है। उन्होंने महात्मा बुद्ध, अशोक, महात्मा फुले, बाबू जगदेव प्रसाद जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज संगठन जनक कुशवाहा ने सामाजिक और राजनैतिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संगठित होने का आह्वान किया। बसपा नेता और कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष अलगु कुशवाहा ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बाराचवर रामनिवास कुशवाहा सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक एवं महासभा के संरक्षक बनवारी कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव जयप्रकाश कुशवाहा ने किया।