Homeपंजाबकेजरीवाल का कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना: बोले-आशू को वोट दोगे तो...

केजरीवाल का कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना: बोले-आशू को वोट दोगे तो मिलेगा विपक्ष का MLA, नहीं होंगे काम,अरोड़ा जीते तो बनेंगे मंत्री – Ludhiana News


लुधियाना में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जनता को संबोधित करते हुए।

पंजाब के लुधियाना में हलका पश्चमी में 19 जून को उप-चुनाव है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बीती रात जनसभा दौरान बड़ा ऐलान कर दिया। केजरीवाल ने लोगों से कहा-अगर आपने आशू को वोट दिया तो एक विपक्ष का MLA मिलेगा आपको। जो आपके का

.

आप 19 तारिख को अपना काम कर दो। इन्हें MLA बना दो। 20 तारिख को हम संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बना देगे।

केजरीवाल बोले-मान साहिब ने भी दी अरोड़ा को मंत्री बनाने की सहमति

केजरीवाल ने कहा कि अभी-अभी मेरी मान साहिब से बातचीत हुई है। उनकी भी इस पर सहमती है, संजीव अरोड़ा को आप लुधियाना पश्चमी से मंत्री बनाए। अब लोग अपना फर्ज पूरा करें इन्हें हम अपनी कैबिनेट में मंत्री बना देंगे। मंत्री के पास तो पता नहीं कितनी पावर और कितने फंड होते है।

अरोड़ा हलके के लोगों के परिवार और बच्चों का पता नहीं कितना विकास कर देंगे। लोग वोट डालने जरूर जाए। धूप ज्यादा दिन में हो जाती है लोग सुबह ही वोटिंग करके अपना फर्ज निभाए।

केजरीवाल ने कहा कि “मैं गोगी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी अनुपस्थिति के कारण 19 जून को उपचुनाव होना है। अब क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक का चुनाव करना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के पास मदद करने के लिए कोई शक्ति या संसाधन नहीं है।

केवल सत्तारूढ़ पार्टी ही विकास कर सकती है। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की और निर्वाचन क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में उनकी त्वरित कार्रवाई पर प्रकाश डाला।

2 महीने के भीतर अरोड़ा ने हलका पश्चमी के कई अनसुलझे मामले की हल

केजरीवाल ने कहा कि “मार्च में, सीएम भगवंत मान और मैंने लुधियाना पश्चिम का दौरा किया, जहां निवासियों ने 70 से अधिक वर्षों से अनसुलझे संपत्ति रजिस्ट्री मुद्दों के बारे में चिंता व्यक्त की। दो महीने के भीतर, संजीव अरोड़ा ने विधायक बनने से पहले ही इनमें से अधिकांश मामलों को सुलझा दिया। अरोड़ा के धर्मार्थ प्रयासों की एक प्रेरक कहानी साझा करते हुए, केजरीवाल ने बताया कि कैसे अरोड़ा ने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन खरीदने के लिए 12 करोड़ जुटाए।

उन्होंने कहा कि अगर संजीव अरोड़ा किसी अजनबी की जान बचाने के लिए दुनिया भर से जुट सकते हैं, तो कल्पना करें कि वे लुधियाना पश्चिम के लिए क्या कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संबोधित करते हुए।

सीएम मान बोले-कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही

सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी की आलोचना करते हुए राजा वड़िंग और चरणजीत चन्नी जैसे नेताओं की खिल्ली उड़ाई और कहा कि ये नेता जनकल्याण के बजाय व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि वे कुर्सी के लिए लड़ते हैं, जबकि हम पंजाब के लिए लड़ते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version