Homeछत्तीसगढकोंडागांव के 2 छात्रों को मिलेगा राज्य स्तरीय रासेयो पुरुस्कार: देवेश...

कोंडागांव के 2 छात्रों को मिलेगा राज्य स्तरीय रासेयो पुरुस्कार: देवेश और रितेश का चयन; रायपुर में 23 सितंबर को सीएम करेंगे सम्मानित – Kondagaon News


कोंडागांव के 2 छात्रों को मिलेगा राज्य स्तरीय रासेयो पुरुस्कार।

कोंडागांव से इस साल राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के दो स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार के लिए हुआ है। महाविद्यालय स्तर पर देवेश शोरी और विद्यालय स्तर पर रितेश कुमार सेठिया का चयन किया गया है। उन्हें 23 सितंबर को इंदिरा गा

.

इससे पहले भी जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में 2020 से जिला कोंडागांव के स्वयंसेवक लगातार सम्मान प्राप्त करते आ रहे हैं। जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे ने बताया कि सत्र 2020-21 में अजीत सिन्हा, 2021-22 में देवेंद्र कुमार सेठिया और सत्र 2022-23 में मुकेश और सलिना राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित हो चुके हैं।

कोंडागांव से 2 स्वयंसेवकों का चयन।

विद्यालय स्तर पर पहली बार बस्तर विश्वविद्यालय से कार्यक्रम अधिकारी अमर पुरामे के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड के स्वयंसेवक रितेश सेठिया को यह सम्मान प्राप्त होगा, जिससे अन्य विद्यालयों के स्वयंसेवकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम अधिकारी अमर पुरामे ने बताया कि यह सफलता जिला संगठक और वरिष्ठ स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के कार्यक्रम अधिकारी समलेश पोटाई ने स्वयंसेवक देवेश शोरी के चयनित होने पर उनकी प्रशंसा की।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version