Homeछत्तीसगढकोंडागांव में मक्का की तस्करी में दो ट्रक जब्त: ओडिशा से...

कोंडागांव में मक्का की तस्करी में दो ट्रक जब्त: ओडिशा से बिना दस्तावेज ला रहे थे 887 बोरे मक्का, व्यापारियों से 92 हजार वसूले – Kondagaon News


कोंडागांव में कृषि उपज मंडी समिति ने मक्का की तस्करी पर कार्रवाई

कोंडागांव में कृषि उपज मंडी समिति ने मक्का की तस्करी पर कार्रवाई की है। मंडी सचिव सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने दो ट्रकों को जब्त किया है।

.

13 जून को ओडिशा के भारसोंडी गांव के नेपाल घरामी का वाहन (CG 04 MH 5106) पकड़ा गया। इसमें 500 बोरे मक्का लदा था। अगले दिन ओडिशा के अम्पानी गांव के उपेन्द्र मांझी का ट्रक (CG 04 JD 5226) पकड़ा गया। इसमें 387 बोरे मक्का था। दोनों के पास वैध मंडी दस्तावेज नहीं थे।

मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के तहत यह परिवहन अवैध पाया गया। दोनों वाहनों को मक्के समेत माकड़ी पुलिस थाने को सौंप दिया गया। मंडी समिति ने धारा 19(4) और 53 के तहत व्यापारियों से 92,805 रुपए वसूले। इसमें प्रशमन शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क और निराश्रित शुल्क शामिल है।

मंडी समिति के अनुसार 2024-25 में मक्का के अवैध व्यापार के 16 मामले दर्ज किए गए। इनसे कुल 3.20 लाख रुपए की वसूली की गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version