Homeउत्तर प्रदेशखंडासा में छुट्‌टा गाय के हमले से बुजुर्ग घायल: सिर में...

खंडासा में छुट्‌टा गाय के हमले से बुजुर्ग घायल: सिर में आई गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर – Ayodhya News


अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के अमानीगंज विकासखंड क्षेत्र में आवारा मवेशियों से लोग परेशान हैं। खण्डासा थाना क्षेत्र के टिपटी गांव में एक छुट्टा गाय ने 60 वर्षीय किसान सदानंद शुक्ला पर हमला कर दिया।

घटना उस समय हुई जब सदानंद शुक्ला अपने मवेशी को बाग की ओर चराने ले गए थे। आवारा गाय ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक गाय ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

परिजन तुरंत सदानंद को कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉ अनमोल पाठक और फार्मासिस्ट विजय बहादुर ने इलाज शुरू किया। हेड इंजरी के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, यह गाय पहले भी कई लोगों को घायल कर चुकी है।ग्राम पंचायत सचिव को इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन समय-समय पर आवारा मवेशियों को गौशाला भेजने की बात करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गाय को पकड़ने के लिए पूर्व में भी टीम भेजी गई थी। लेकिन गाय बहुत मारती है जिसके चलते कर्मचारियों ने नहीं पकड़ पाया था। फिलहाल पशुपालन की टीम को भी ले जाया जाएगा जिससे उसे आसानी से पकड़वाया जा सके। घटना की जानकारी मुझे भी मिली है। ‌



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version