Homeबिहारगंगा में डूबे 2 युवकों का शव निकाला गया: होमगार्ड की...

गंगा में डूबे 2 युवकों का शव निकाला गया: होमगार्ड की फिजिकल प्रैक्टिस के बाद नहाने गए थे, 2 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था – Patna News


घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

दानापुर के गौरैया स्थान के पास गंगा में डूबने से दो युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागा टोला निवासी राजू राय के पुत्र रौशन कुमार (21), माधो राय के पुत्र विकास (20) के रूप में हुई है।

.

घटना मनेर थाना इलाके का है। शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबे थे। शनिवार की सुबह गोताखोरों ने दोनों के शव को बाहर निकाला।

घटनास्थल पर जुटे लोग।

होमगार्ड की तैयारी करते थे

दरअसल, होमगार्ड, आर्मी और बिहार पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे युवक हर दिन प्रैक्टिस के बाद नदी में स्नान करते हैं। शुक्रवार को भी रौशन, विकास, दीपू और प्रिंस नदी में नहा रहे थे। इस दौरान रौशन डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विकास, दीपू और प्रिंस आगे बढ़े। इस दौरान चारों डूबने लगे।

मृतक रौशन कुमार की फाइल फोटो।

2 को बाहर निकाला गया

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर दीपू और प्रिंस को बचा लिया। लेकिन, रौशन और विकास लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों ने लगातार तलाश की। शनिवार की सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए गए। यहां हर दिन फिजिकल की तैयारी करने वाले छात्र पहुंचते हैं। वे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में स्नान करते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version