प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर में मई माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जनपदीय पुलिस ने 18,309 वाहनों का चालान किया। साथ ही 138 वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस ने इस दौरान 3 करोड़ 50 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 3 लाख 37 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
जनपदीय पुलिस और यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया।
एएसपी ऋजुल कुमार ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।