गया में रामनवमी पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संयोजक संजू साव के आवास पर हुई, जिसमें समिति के कई सदस्य शामिल हुए। इस दौरान रामनवमी को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। संजू साव ने बताया कि शोभायात्रा म
.
श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने बताया कि इस बार रामनवमी पर निकाली जाने वाली झांकी अद्भुत होगी। इसके लिए हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल समेत कई राज्यों से विशेष कलाकारों को बुलाया गया है, जो भव्य झांकियां निकालेंगे। इसके अलावा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी पूरे भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की बैठक।
पूरे शहर को 6 जोन में बांटा गया
शहर को 6 जोन में बांटा गया है, जहां से विभिन्न समितियां आकर्षक झांकियां निकालेंगी। क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि रामनवमी को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
मुख्य चौराहों और मार्गों पर बड़े-बड़े भगवा झंडे लहराने लगे हैं। उन्होंने बताया कि केवल शहरी क्षेत्र से 115 जुलूस निकलेंगे। सौहार्दपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी जुलूस लाइसेंस प्राप्त है। उन्होंने बताया कि सभी जुलूस आजाद पार्क के समीप एकत्रित होंगे और फिर यहां से श्री हरि विष्णुभगवान की चरण स्थली विष्णुपद मंदिर तक जाएंगे। यहीं शोभायात्रा का समापन भी होगा।
राम भक्तों से की गई अपील
उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन शहर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भगवान श्रीराम की भव्य झांकी, जयकारों की गूंज और भक्तों की उमंग हर किसी को भावविभोर कर देगी। एक से बढ़ कर एक करतब रोमांचित कर देंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।