राजगढ़ के बेड़ा का पूरा में किसानों को टोकन मिलने के बाद भी गेहूं की तुलाई नहीं हो रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले पांच दिनों से किसान अपने गेहूं की तुलाई के लिए परेशान हैं। ट्रैक्टर किर
.
पूर्व विधायक कल्पोनी ने प्रशासन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसानों की बजाय व्यापारियों का माल पिछले दरवाजे से तौला जा रहा है। इससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
सभी ट्रैक्टरों की तुलाई का आश्वासन दिया था तहसीलदार ने किसानों को सभी ट्रैक्टरों की तुलाई का आश्वासन दिया था। लेकिन शाम तक तौल कांटा बंद कर दिया गया। अब सिर्फ एक कांटे पर तुलाई हो रही है। इससे किसानों में रोष बढ़ गया है।
कल्पोनी ने कहा कि प्रशासन से विश्वास उठ गया है। वे किसानों के साथ तब तक धरने पर बैठे रहेंगे, जब तक सभी की उपज की तुलाई नहीं हो जाती। इस दौरान वे अन्न ग्रहण भी नहीं करेंगे।