Homeबिहारगया में साइबर ठगों का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार: 24 मोबाइल, ATM...

गया में साइबर ठगों का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार: 24 मोबाइल, ATM कार्ड, रजिस्टर बरामद; रांची का रहने वाला है मास्टरमाइंड, तलाश जारी – Gaya News



पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी।

गया पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिले के मोचारिम गांव में चल रहे साइबर ठगी के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के कब्जे से 24 मोबाइल फोन, 5 ए

.

उन्होंने बताया कि फ़िलहाल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी का मोड्स ऑपरेंडी क्या था। इसकी पूरी तहकीकात की जा रही है। पकड़े गए युवकों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि दरअसल, 25 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोचारिम स्थित एक मकान में कुछ लोग संगठित तरीके से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बोधगया डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से मोचारिम गांव में उस मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख कुछ युवक भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल ने घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चार बाराचट्टी के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों में उपेंद्र कुमार, विनय कुमार, सुनील कुमार वर्मा, मनीष कुमार (चारों बाराचट्टी क्षेत्र ), विराट जैकर (मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र ), अभिषेक कुमार (गुरूआ थाना क्षेत्र ), रौशन कुमार (बोधगया थाना क्षेत्र ) और आजाद कुमार (रफीगंज, औरंगाबाद) शामिल हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को 24 मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड, चेकबुक और लेनदेन का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किराए के मकान में रहकर विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। विदेश जाने के लिए एप्लिकेशन देने वालों की डिटेल वे किसी साइट से खरीद लेते थे और फिर आवेदक को विदेश भेजने के नाम पर अपने जाल में फंसा कर ठगी करते थे।

अब तक कितने लोगों को पकड़े गए अपराधियों द्वारा ठगा गया। इस सवाल के जवाब में एसपी सिटी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने यह भी बताया कि इन आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दी है कि वे रांची में रहे वाले किसी शख्स के इशारे पर वे इस धंधे को अंजाम तक पहुंचा रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही इनके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है। फरार अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी लगातार जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version