खारी गांव में पुलिस की छापेमारी।
बुरहानपुर पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस को 14 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं।
.
एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर शाहपुर टीआई अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने खारी गांव में छापेमारी की। मौके से रूपा चौहान(55) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खेत से 20 किलो वजन के चार गांजे के हरे पौधे बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी किसान ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे थे।
वैध कागजात पेश नहीं कर सका किसान पुलिस ने आरोपी से गांजे की खेती के लाइसेंस या अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वो कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इस मामले में थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन्होंने की कार्रवाई इस कार्रवाई में टीआई अखिलेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र पाटीदार और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।