Homeमध्य प्रदेशगांव-बस्ती चलो अभियान में वीडी शर्मा कुंजवन पहुंचे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

गांव-बस्ती चलो अभियान में वीडी शर्मा कुंजवन पहुंचे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी – Panna News


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सांसद वीडी शर्मा बुधवार को पन्ना के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पहले भाजपा कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे पन्ना के नजदीकी गांव कुंजवन में चौपाल लगाई।

.

शर्मा ने पन्ना विधानसभा के टाउन हॉल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। हर बूथ पर 200 नए सदस्यों का लक्ष्य था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने 250-300 सदस्य बनाए।

‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत उन्होंने पन्ना विधानसभा के वार्ड 24, 25 और 26 का दौरा किया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, उन्हें जल्द ही योजनाओं से जोड़ा जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version