यह पादरी है जो महिलाओं के बीच प्रार्थना कर रहा है।
विजयनगर के क्रिश्चियन नगर में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर रविवार देर शाम जमकर बखेड़ा हुआ। यहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और केरल निवासी एक पादरी पर हिंदू समुदाय के लोगों के बीच प्रार्थना करने का आरोप लगाया।
.
जिसमें कहा कि है व्यक्ति जो पादरी है और यहां लोभ लालच देकर लोगों के धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पड़कर थाने ले गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करनी है।
हंगामा कर रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच से पादरी को बचाकर ले जाती पुलिस।
क्रॉसिंग थाना क्षेत्र की घटना
एसीपी प्रिया श्रीपाल ने कहा कि वह लोग अपने घर में प्रेयर कर रहे थे। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर प्रबल गुप्ता द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे एक व्यक्ति विनोद जो पादरी है। वह गाजियाबाद के साहिबाबाद मे लंबे समय से रह रहा है।
यह पादरी केरल का रहने वाला है। शनिवार शाम प्रेमचन्द जाटव निवासी राहुल विहार थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के घर पर जाकर अनुसूचित जातियों के लोगों के साथ प्रार्थना कर रहा था। यह महिलाओं, व्यक्तियों को बुलाकर कई तरीके के प्रलोभन देकर लोगों से ईसाई धर्म परिवर्तन करने के लिए कह रहा था। इसी के लिए प्रार्थना सभा हर रविवार को आयोजित करता था।
पुलिस का सामने हाथापाई करती भीड़।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया
पुलिस ने बताया कि प्रेमचन्द जाटव द्वारा कई वर्ष पूर्व ईसाई धर्म को अपना लिया गया। वह प्रत्येक रविवार के दिन इन पादरी के द्वारा आकर प्रार्थना पढ़ी जाती थी।
जिसमें महिलाओं बच्चों और अन्य लोगों को लोग लालच दिया जाता था कई बार खाने के लिए राशन भी उनके घर पर पहुंचाया जाता था। पुलिस ने आरोपी पादरी रमेश और मकान मालिक प्रेमचंद को अरेस्ट कर लिया है।