Homeराज्य-शहरगिद्दड़बाहा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू: मुख्यमंत्री पद के लिए ठोकी...

गिद्दड़बाहा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू: मुख्यमंत्री पद के लिए ठोकी दावेदारी; कहा- AAP को तो सरकार चलानी ही नहीं आती – gidderbaha News


गिद्दड़बाहा के गांव कोठे चांद सिंह में नुक्कड़ बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवणीत सिंह बिट्टू व मनप्रीत सिंह बादल।

पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उप-चुनावों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज (सोमवार को) गिद्दड़बाहा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए 2027 में विधानसभा चुनावों में मुख्य

.

रवनीत सिंह बिट्‌टू ने राज्य की आम आदमी पार्टी को घेरते हुए सरकार चलाने में असमर्थ बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब आज मंडियों में रुल गया है। किसान मंडियों में रुल रहा है। इन्हें यही नहीं पता कि सरकार चलाई कैसे जाती है। आज तक 19,800 करोड़ रुपए ही 4 लाख किसान को दिए गए हैं। 90.7 लाख मैट्रिक टन फसल आई। अभी 19,800 करोड़ रुपए ही बांटे गए हैं और कब ये 44 हजार करोड़ ये कब बांटेंगे।

गिद्दड़बाहा के गांव कोठे चांद सिंह में नुक्कड़ बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व मनप्रीत सिंह बादल।

19.5% वोट बैंक ही भाजपा की नींव है

उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा का सरदार बेअंत सिंह के साथ काफी लगाव था। यहां रिश्ता भी है और प्यार भी है। 2027 तक बीजेपी की सरकार बनेगी। इसकी नींव लोकसभा में ली गई 19.5% वोट से लगा सकते हैं। टारगेट एक ही है, मुख्यमंत्री की कुर्सी। पंजाब के लोगों के लिए बीजेपी का मुख्यमंत्री बहुत जरूरी है। डबल इंजन की सरकार की बातें होती हैं और उनके पास तो रेल मंत्रालय है, ये डबल इंजन वहीं लाएंगे।

भाजपा की सरकार के बाद नहीं रुलेगा पंजाब

रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि ये गैंगस्टर्स की बातें करते हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद कोई नहीं दिखेगा। किसी के घर वैण पड़ता (विलाप करता) दिख जाए तो बता देना। किसानों को धरनों पर बैठना नहीं पड़ेगा। टोल प्लाजे बंद करने की जरूरत न हीं रहेगी। पंजाब के लिए 2027 में भाजपा की सरकार आना बहुत जरूरी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version