Homeझारखंडगिरिडीह में महिला से चेन स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने 2...

गिरिडीह में महिला से चेन स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने 2 लाख की चेन छीनी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी – Giridih News


बदमाश भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।

गिरिडीह के न्यू बरगंडा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।

.

प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली सुमित्रा रंजन के साथ यह घटना हुई। वह शाम को छापरिया जनरल स्टोर से सामान खरीदकर लौट रही थीं।

महिला कॉलेज के पास दो बाइक सवार युवक अचानक आए। उन्होंने सुमित्रा के गले से ढाई भर की सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, बदमाश भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।

सुमित्रा के गले से ढाई भर की सोने की चेन छीन ली।

तेज रफ्तार में बाइक से फरार हो गए

पीड़िता ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में बाइक से फरार हो गए। सुमित्रा रंजन ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version