2027 के चुनाव से पहले परिसीमन बदल जाएगा, जिससे विधानसभा सीटों की संख्या 182 से बढ़ सकती है।
नए साल के पहले दिन गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने बनासकांठा जिले का विभाजन कर वाव-थराद को नया जिला घोषित किया। इसका मुख्यालय थराद होगा। अब गुजरात में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 34 हो गई है। इसके साथ ही गुजरात में 9 नगरपालिका को भी महानगरपालिका बनान
.
8 तालुका थराद जिले में शामिल किए जाएंगे नए साल में ही सरकार ने बनासकांठा के लोगों को तोहफा दिया है। वाव-थराद को जिला घोषित किया गया है। बनासकांठा जिले में वर्तमान में 14 तालुका हैं, जिनमें से 8 तालुका अब थराद जिले में शामिल किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार नए जिले के साथ दो नए तालुका भी बनाए जा सकते हैं, जिनमें से एक थराद का राह गांव और दूसरा पालनपुर तालुका का गढ़ गांव है।
विधानसभा सीटों की संख्या 182 से बढ़ सकती है वर्तमान में बनासकांठा का मुख्यालय पालनपुर है। वाव-थराद को नया जिला घोषित करने से इसमें वाव, भाभर, थराद, धानेरा, सुईगाम, लाखणी, दियोदर और कांकरेज शामिल होंगे, जबकि पालनपुर, दांता, अमीरगढ़, दांतीवाड़ा, वडगाम, डीसा मौजूदा जिले में ही रहेंगे। 2027 के चुनाव से पहले परिसीमन बदल जाएगा, जिससे विधानसभा सीटों की संख्या 182 से बढ़ सकती है।
9 नपा अब मनपा बनेगी: थराद जिला बनाने की मांग थी नवसारी, वापी, आणंद, नडियाद, महेसाणा, सुरेंद्रनगर/वढवाण, मोरबी, पोरबंदर/छाया, गांधीधाम। बनासकांठा जिले के 14 तालुकों की तुलना में थराद, वाव, सुईगाम, भाभर, दियोदर और लाखणी तालुकाओं को मिलाकर थराद को जिला बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी।
पिछले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के परिसीमन में बदलाव के कारण कई नए तालुका और जिले बनाए गए थे। तब यह प्रबल भावना थी कि बनासकांठा के तीसरे शहर थराद को जिला बनाया जाएगा।