Homeराज्य-शहरगुना में प्रतिभाशाली छात्रों को मिले पुरस्कार और प्रमाण पत्र: कलेक्टर...

गुना में प्रतिभाशाली छात्रों को मिले पुरस्कार और प्रमाण पत्र: कलेक्टर बोले- हमे क्या करना है, कैसे करना है, ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है – Guna News


कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन स्कूल चलें हम अभियान के तहत “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम सीएम राइस स्कूल गुना में हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और सरस्वती पूजन के साथ किया गया। इसी के साथ ही विद्यालय की छात्रा काम्या शाहू ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने विकसित भारत 2047 की अवधारणा को विस्तार पूर्वक रखते हुए बच्चों से विकसित भारत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की अपील की।

कलेक्टर ने कहा कि वह पूर्ण मनोयोग से भविष्य की योजनाएं बनाएं और अच्छे से क्रियान्वयन करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से कहा कि हमारा प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ से श्रेष्ठ हो। हमको क्या करना है और कैसे करना है, ये जानने की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी विद्यालय में उपस्थिति 100 प्रतिशत रहेगी, तो निश्चित मानिए कि सफलता आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया, डीपीसी ऋषि कुमार शर्मा, विद्यालय प्राचार्य आशीष टांटिया, उप संचालक कृषि अशोक उपाध्याय मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को मिडिया प्रभारी विकास जैन और शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया ने संबोधित कर भविष्य से भेंट कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के मंत्र दिए। कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी ने कहा कि “स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ बैठक, सांस्कृतिक और खेल-कूद की गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। इसका उद्देश्य पालकों का विद्यालय से जुड़ाव करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल।

कार्यक्रम का संचालन गिरजेश स्वामी ने किया। वहीं आभार रेणुका श्रीवास्तव ने माना। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के देवेंद्र शर्मा, महेश अग्रवाल, राजेंद्र योगी, बंटी बैरागी, प्रियंका आमेटा, गुंजन तिवारी, अनुराधा गुर्जर, दीप्ति परिहार, निधि चौरसिया, माया कुशवाह, मनोज रजक, दीपक यादव, मनोज रजक, दिनेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, अतुल शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version