Homeमध्य प्रदेशसागर में छाए बादल, गर्म हवाएं सामान्य हुईं: वेदर सिस्टम सक्रिय...

सागर में छाए बादल, गर्म हवाएं सामान्य हुईं: वेदर सिस्टम सक्रिय होने से बदला मौसम, अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश – Sagar News


सागर में छाए बादल, छूप-छांव का दौर जारी।

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में सागर का मौसम बदला है। वेदर सिस्टम सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए हैं। हवाओं में ठंडक बनी हुई है। अचानक बदले मौसम और बादलों के असर से लोगों को दोपहर के समय चुभने वाली धूप से राहत मिली है। गर्मी का असर कम हुआ है।

.

शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि मार्च माह में सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बुधवार सुबह से सागर के आसमान में बादलों का डेरा रहा। दोपहर के समय बादलों के बीच धूप-छांव का दौर चलता रहा। धूप में नरमी रही। वहीं हवाओं में ठंडक महसूस हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन टर्फ की वजह से प्रदेश में बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके असर से बादल छाए हुए हैं। एक टर्फ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा के पास से गुजर रही है। वहीं साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। सिस्टम सक्रिय होने से सागर में भी बादल छाए हैं। आगामी 24 घंटों में सागर जिले में बादल छाने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

अप्रैल में लू चलने का अनुमान सागर समेत मध्यप्रदेश में अप्रैल के महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दूसरे सप्ताह से लू भी चलने का अनुमान है। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

बादलों के बीच धूप, हवा में ठंडक।

सागर के तापमान पर एक नजर…

दिन अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
मंगलवार 37.2 21.4
सोमवार 37.0 21.4
रविवार 36.7 17.0
शनिवार 35.4 18.0
शुक्रवार 37.5 23.0



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version