Homeहरियाणागुरुग्राम में कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण दो जिलाध्यक्ष बनेंगे: संगठन...

गुरुग्राम में कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण दो जिलाध्यक्ष बनेंगे: संगठन सृजन अभियान की बैठक, पर्यवेक्षक जीसी चंद्रशेखर रहे शामिल – Farrukh Nagar News



बैठक में पर्यवेक्षक जीसी चंद्रशेखर व पूर्व विधायक का स्वागत करते कार्यकर्ता।

हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम जिले में एक नई पहल की जा रही है। पार्टी पहली बार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त करेगी। इस संबंध में बुधवार को पटौदी के एक निजी होटल में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई

.

कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगी नियुक्ति

वहीं पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला और हरियाणा व्यापार मंडल अध्यक्ष लखन सिंगला समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पैसे वालों की जगह पार्टी के वफादार और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

पारदर्शी होगी चयन की प्रक्रिया

वहीं पटौदी क्षेत्र से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। लखन सिंगला ने कहा कि संगठन में उन्हीं को स्थान मिलेगा, जो पार्टी के लिए निरंतर काम करते हैं। पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय रहते हैं। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने को लेकर उत्साह देखा गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version