Homeबिहारघर में घुसकर की फायरिंग; महिला को लगी गोली, रेफर: जहानाबाद...

घर में घुसकर की फायरिंग; महिला को लगी गोली, रेफर: जहानाबाद में 20 से अधिक की संख्या में पहुंचे थे बदमाश; पीड़ित ने लूटपाट का भी लगाया आरोप – Jehanabad News



जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के पहल बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक वारदात हुई। जहां मंगलवार की रात 20 से अधिक की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर फायरिंग की। इस हमले में एक महिला के बांह में गोली लग गई। घायल महिला की पहचान स्

.

पीड़ित रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। परिवार के विरोध करने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

स्नेह लता के अलावा तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल स्नेह लता को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया।

महिला को पटना किया गया रेफर

घायल महिला की इलाज कर रहे डॉक्टर एके नंदा ने बताया कि महिला की स्थिति स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

काको थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना पुराने जमीनी विवाद से जुड़ी है। उन्होंने लूटपाट की घटना को खारिज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version