Homeबिहारघर में घुस कर हत्या करने वाला गिरफ्तार: पटना के नेहरू...

घर में घुस कर हत्या करने वाला गिरफ्तार: पटना के नेहरू नगर में मकान मालकिन की हत्या की थी, रेंट पर फ्लैट लेने के बहाने घुसा था – Patna News



गिरफ्तार आरोपी के साथ पाटलिपुत्र थाने की पुलिस।

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर के मकान संख्या 378 में हुई हत्या के मामले में आरोपी राज कुमार को पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। इसके लिए पाटलिपुत्र SI विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई थी।

.

गिरफ्तारी की पुष्टि पाटलिपुत्र के थानेदार राजकिशोर कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

फ्लैट लेने के बहाने आए थे अपराधी

पीड़िता अंकिता के आवेदन के मुताबिक ‘पिछले साल 30 जून को 3 लड़के फ्लैट लेने के बहाने नेहरु नगर के मकान पर आए। उस वक्त मां रंजना देवी के साथ 1st फ्लोर पर अपने फ्लैट में थी। लड़कों ने दरवाजा खटखटाया, गेट खोलने पर उन्होंने फ्लैट खाली होने की बात पूछी। उन्होंने कहा कि फ्लैट खाली हो तो दिखाइए, किराए पर लेना है। मां उस वक्त मेरी मौसी से बात कर रही थी।

‘मोबाइल मुझे देकर उन लोगों को फ्लैट दिखाने थर्ड फ्लोर पर चली गई। फिर तीनों फर्स्ट फ्लोर पर वापस आए। मुझसे कहा कि आपकी मां ऊपर बुला रही है। दरवाजा बंद करने लगी तो इन लोगों ने मेरा गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने के बाद तीनों फरार हो गए। ऊपर गई तो मेरी मां फर्श पर पड़ी हुई थी। इन लोगों ने हत्या कर दी थी।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version