धनास चंडीगढ पुलिस कांप्लेक्स।
जो पुलिस वाले हर समय जनता की सेवा के लिए तैनात रहती है उन्हे नए घर देने के लिए चंडीगढ प्रशासन पुलिस कर्मचारियों के धनास स्थित चंडीगढ़ आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स में 53.56 करोड़ की लागत से 144 नए मकानों का निर्माण शुरू करने जा रहा है। इन मकानों का निर्मा
.
धनास स्थित चंडीगढ़ पुलिस के मकान।
कुल 1008 मकान बनने थे
पुलिस कर्मचारियों के लिए मकान बनाने की योजना के तहत प्रशासन ने पहले चरण में 336 (192+144) मकानों का निर्माण किया था। 192 मकान वर्ष 2020 में और 144 मकान 2021 में बनाए गए। इसके बाद 2022 में 216-216 मकान (भाग-1 और भाग-2) तथा 2024 में 240 मकानों का निर्माण पूरा किया गया। अब 144 मकानों का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे कुल 1008 मकान पूरे हो जाएंगे।
6 मंजिला 6 टावरों में बनेंगे मकान
144 नए मकानों का निर्माण 6 टावरों में किया जाएगा, जिनमें प्रत्येक टावर में स्टिल्ट पार्किंग के साथ 6 मंजिलें होंगी। हर मंजिल पर 4आवासीय यूनिट होंगी। मकान आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिससे पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा।