Homeउत्तर प्रदेशचंदौसी में गत्ता गोदाम में लगी आग: स्थानीय लोगों की मदद...

चंदौसी में गत्ता गोदाम में लगी आग: स्थानीय लोगों की मदद से बुझाने का प्रयास जारी, पुलिस जांच में जुटी – Chandausi News


नितिन सागर | चन्दौसी34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौसी में गत्ता गोदाम में लगी भीषण आग।

संभल जिले की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के जारई गेट में स्थित गत्ता गोदाम में आग लग गई। आग की वजह से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इससे पहले दो दिन पूर्व भी चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौलागढ़ में एक घटना हुई थी। वहां सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई थी। उस घटना में भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।

यह क्षेत्र में दो दिन के अंदर आग की दूसरी बड़ी घटना है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version