Homeबिहारचरवाहा से गुमटी संचालक ने छीने 10 हजार रुपए: पैसे देने...

चरवाहा से गुमटी संचालक ने छीने 10 हजार रुपए: पैसे देने से इनकार पर रॉड से सिर पर किया हमला, बहनोई के मवेशियों को चराता है पीड़ित – Aurangabad (Bihar) News



अस्पताल में इलाज कराता बुजुर्ग।

औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक लूट की वारदात सामने आई है। राजपुर गांव के पास मंगलवार को एक गुमटी संचालक ने मवेशी चरवाहे से मारपीट कर 10 हजार रुपए छीन लिए।

.

पीड़ित रामाधार सिंह करहारा गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी बहन के घर रहकर मवेशी चराने का काम करते हैं। सोमवार शाम को वह ओरा से 10 हजार रुपए निकाले। राजपुर गांव में किसी व्यक्ति को यह राशि देने गए थे। लेकिन वह व्यक्ति नहीं मिला।

पैसे देने से इनकार किया तो सिर पर किया हमला

गुमटी संचालक ने रामाधार को पैसे निकालते देख लिया था। रात में जब रामाधार वापस लौट रहे थे, तब राजपुर मोड़ पर गुमटी संचालक ने उन्हें रोका। पैसे मांगे और नहीं देने पर लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया।

स्थानीय लोगों की आवाज सुनकर आरोपी भाग गया। ग्रामीणों ने घायल रामाधार को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया गया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित पिछले 15-20 सालों से करहारा गांव में अपनी बहन के घर रह रहा है। वह अपने बहनोई के अलावा अन्य लोगों की मवेशियों को चराता है तथा उनकी देखभाल करता है। इससे जो पैसे मिलते हैं, वह अपने बैंक खाता में जमा करता था।

पीड़ित ने बताया कि पैसे निकालकर राजपुर गांव के एक व्यक्ति को देना था। उसे बैंक से रुपए निकालते गुमटी संचालक ने देख लिया था। बाद में मारपीट कर रुपए छिन लिया। मारपीट होते देख उक्त रास्ते से गुजर रहें एक व्यक्ति ने गुमटी संचालक को मारपीट करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version