महानगर कार्यालय पर संजय गुप्ता का स्वागत करते भाजपाई।
भाजपा प्रयागराज महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर उनको जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग व मेहनत से ही ये संभव होगा। वह मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा
.
संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी एक कार्यकर्ता हूं, आप भी एक कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए हर कार्यकर्ता हमारा अध्यक्ष है।
कार्यकर्ताओं से महानगर अध्यक्ष की अपील
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत बलिदान से सींची हुई पार्टी है और कार्यकर्ता निर्माण पार्टी का सिद्धांत है। भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन हित में कार्य करें। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर संगठन के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। संगठन के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी दिशा निर्देश अभियान चलाए जाएं, पार्टी कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत के साथ उसे सफल बनाएं।