बलरामपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मामला देहात कोतवाली का है।
बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक पिकअप चालक ने पुलिस टीम पर हमला किया। चालक ने पुलिस टीम को टक्कर मारने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।
घटना रात को संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर के पास उतरौला रोड पर हुई। उप निरीक्षक शिवकैलाश दो कांस्टेबलों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक पिकअप वाहन (UP 47 AT 3782) तेज रफ्तार में आया। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर रोकने की कोशिश की। चालक ने वाहन मोड़कर पुलिस टीम को धक्का मारने का प्रयास किया।
पुलिस ने वाहन का पीछा किया। चालक ग्राम महादेव मिश्र के पास मोड़ पर वाहन छोड़कर भाग गया। वाहन में से एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम फरीद पुत्र अब्दुल रफीक निवासी बलुआ बताया। वाहन में 113 कैरेट आम लदे थे। फरीद ने बताया कि पिकअप किराए पर ली गई थी।
फरार चालक की पहचान अरसद पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी गदुरहवा के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को सामान सहित कोतवाली में रखा है। फरार चालक की तलाश जारी है। उप निरीक्षक ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।