Homeउत्तर प्रदेशयूपी के टॉप माफिया सुधीर सिंह का सरेंडर: व्यापारी पर हमले...

यूपी के टॉप माफिया सुधीर सिंह का सरेंडर: व्यापारी पर हमले के मामले में लखनऊ कोर्ट ने भेजा जेल – Gorakhpur News


गोरखपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सुधीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस की 68 कुख्यात माफियाओं की सूची में शामिल है।

घटना 27 मई की रात की है। बेलीपार के भौवापार गांव के अंकुर शाही एक दावत में गए थे। वहां सुधीर सिंह ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। खजनी थाने में सुधीर सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश और चुनावी रंजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

घटना के बाद से सुधीर सिंह फरार था। गोरखपुर, बस्ती मंडल और लखनऊ में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। सुधीर सिंह पहले भी कई बार सरेंडर की कोशिश कर चुका था। इस बार वह सीधे लखनऊ कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुधीर सिंह पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अब पुलिस उसकी संपत्तियों की जांच कर रही है। जल्द ही उसकी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version