घायल पंकज प्रजापति को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।
छतरपुर के बिलहरी गांव में राशन दुकान पर सामग्री को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चल गई। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। घायलों को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से एक युवक को डॉ
.
जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव में रविवार सुबह 10:30 बजे सरकारी राशन दुकान से सामान का वितरण हो रहा था। इस दौरान राशन वितरण को लेकर युवक पंकज प्रजापति (17) का राशन विक्रेता से विवाद हो गया।
इसके बाद राशन विक्रेता नवीन पटेरिया और उसके परिजनों ने मिलकर पंकज के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पंकज प्रजापति अपने कुछ लोगों के साथ वापस आया और दुकान पर बातचीत करने लगा। पंकज ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी प्रवीण पटेरिया ने छत से गोली चला दी।
जांघ में लगी गोली, ग्वालियर रेफर
इस दौरान मौके से सभी लोग भाग गए, वहीं पंकज प्रजापति को दाहिने पैर की जांघ और छोटे भाई आशीष को भी गोली लगी। घटना के बाद परिजन दोनों को लेकर नौगांव सिविल अस्पताल पहुंचे, ड्यूटी डॉक्टर सौरभ मिश्रा ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। पंकज को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जहां से गंभीर हालत में उसे को ग्वालियर भेजा गया है।
3 आरोपी फरार, एससी-एक्ट में केस दर्ज
पंकज के चाचा विजय ने आरोप लगाया कि पटेरिया परिवार के प्रवीण पटेरिया,नवीन पटेरिया और रामस्वरूप पटेरिया ने गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।
आरोपी एडवोकेट प्रवीण पटेरिया ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों पर पांच राउंड फायर जिसमें से दो राउंड पंकज और आशीष प्रजापति (17) को लगे हैं। पुलिस एससी-एक्ट के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नौगांव TI सतीश सिंह ने बताया
राशन विक्रेता ने फरियादी को तीन माह से राशन नहीं दिया था। उसने राशन मांगा तो दूकानदार के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने छत से फायर किया, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।