HomeTOP NEWSछत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीदुर्गासेवाश्रम जमडी

छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीदुर्गासेवाश्रम जमडी

विकासखंड भैयाथान अंतर्गत संस्कृत उच्चतर विद्यालय श्री दुर्गासेवाश्रम जमडी में उत्तरमध्यमा द्वितीय वर्ष के बच्चों की विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें श्री दुर्गासेवाश्रम के संस्थापक डॉक्टर अशोक शर्मा की उपस्थिति ने और भी बड़ी भव्यता प्रदान की डॉक्टर शर्मा ने बच्चों को अपने आशीर्वचन में कहा कि व्यक्ति का व्यक्तित्व उनके व्यक्तित्व में ही छिपा रहता है जिसे निखरना बहुत आवश्यक होती है और आप उच्च शिक्षा के लिए जहां भी जाएं वहां इस आश्रम का संस्कार को अपने अंदर लेकर जाएं और आप में इस आश्रम के संस्कार की छाप स्पष्ट दीखना चाहिए ।
भूमिनाथ चतुर्वेदी जी ने भी बच्चों को आशीर्वचन में कहा कि आप उच्च शिक्षा के लिए जहां भी जाएं आपकी लोकप्रिय तथा आपको अच्छे शिक्षा के लिए मैं आप लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।
और विभिन्न बच्चों ने अपना अपना अनुभव शेयर किया विद्यालय के उपप्राचार्य गंगा प्रसाद पांडा वरिष्ठ शिक्षक राजाराम कुशवाहा शिक्षिका कौशल्या सिंह सुमन सिंह ,प्रियंका यादव ,आशा बेला एका और सुरेखा पैकरा भी अपने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version