Homeपंजाबजंग की जीत, सजाया नगर कीर्तन: छठे पातशाह की पहली जंग...

जंग की जीत, सजाया नगर कीर्तन: छठे पातशाह की पहली जंग विजय की याद में सजाया नगर कीर्तन,कल गुरुद्वारा किला लोहगढ़ साहिब में गुरमत समागम – Amritsar News


.

छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा मुगलों के साथ लड़ी गई पहली जंग की जीत की याद में शुक्रवार को विशेष नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निहंग सिंह जत्थेबंदियों, सभाओं, सोसाइटियों और संगतों के सहयोग से आयोजित किया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी से गुरुद्वारा किला श्री लोहगढ़ साहिब तक निकाला गया। श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह, दल पंथ बाबा बिधी चंद संप्रदाय के मुखी बाबा अवतार सिंह सुरसिंह, गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंह सभरा, निर्मल सिंह सहित कई प्रमुख शख्सियतें नगर कीर्तन में मौजूद रहीं।

अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित किया गया। चौर साहिब की सेवा जतिंदरपाल सिंह ने निभाई। नगर कीर्तन से पहले पांच प्यारे साहिबान, निशानची सिंहों और प्रमुख शख्सियतों को सिरोपा भेंट किया गया। नगर कीर्तन में निहंग सिंह घोड़ों सहित शामिल हुए।

रास्ते में संगत ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। श्री दरबार साहिब के जनरल मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने बताया कि 15 जून को गुरुद्वारा किला श्री लोहगढ़ साहिब में गुरमत समागम होंगे। इसमें पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविशिरी और कथावाचक संगत को गुरबाणी और गुरु इतिहास सुनाएंगे। इस मौके पर बाबा नाहर सिंह, बाबा निहाल सिंह, अतिरिक्त मैनेजर बिक्रमजीत सिंह झंगी, उपमैनेजर जसबीर सिंह, इंचार्ज बलदेव सिंह, जगजीत सिंह, जगजीत सिंह खालसा सहित काफी संगत मौजूद रही।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version