जगराओं में वारदात की जानकारी देते हुए डॉक्टर।
पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में एक निजी अस्पताल में बुधवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टर और स्टाफ पर हमला कर दिया। डॉक्टर किशन को गंभीर चोटें आईं। घटना कालेज रोड स्थित अस्पताल की है। मामले की स
.
स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार
जानकारी के अनुसार शाम के समय एक मरीज खांसी की शिकायत लेकर आया था। डॉक्टर किशन ने मरीज को भर्ती कर तीन बार चेकअप किया। रात करीब 11:45 बजे गांव बरसाल से मरीज के रिश्तेदार नशे में धुत होकर अपने बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। आरोपियों ने पहले स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मरीज की ठीक से देखभाल न करने का आरोप लगाया।
बचाव में आए डॉक्टर के बेटे पर भी हमला
डॉक्टर किशन ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन पर हमला कर दिया। बचाव में आए डॉक्टर के बेटे को भी नहीं बख्शा। घायल डॉक्टर को स्टाफ ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर किशन ने कहा कि पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और डॉक्टर अपने अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार : पुलिस
थाना सिटी के इंचार्ज अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।