दुर्ग जिला शुक्रवार को सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी दिनों में ही सूरज तपने लगा है। ज्यादातर जिलों में दिन का पारा नॉर्मल से 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा है। इसके चलते दिन में पिछले 2 दिनों से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर न्यूनतम तापमान
.
इस दौरान रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। शुक्रवार को 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।
प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।
सरगुजा में एक बार फिर गिरेगा पारा
सरगुजा में फिर से मौसम बदल सकता है, ठंड फिर लौट सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद ठंडी और शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) से वातावरण में नमी रहने से दिन और रात का तापमान बढ़ा है। पिछले तीन दिनों से ठंड गायब हो गई थी। इस बीच शुक्रवार को अंबिकापुर में रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज हुआ। जो औसत से 5.2 डिग्री ज्यादा था।
अन्य शहरों में मौसम का हाल
- बिलासपुर में ठंड का असर कम हुआ: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी
बिलासपुर में दिन में बढ़ी धूप, ठंड का असर हुआ कम।
बिलासपुर में मौसम में बदलाव के चलते लगातार तापमान में वृद्धि का दौर जारी है। जिसके चलते सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर में धूप चूभने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक रहा। पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।
- रायगढ़ में ठंड का असर हुआ कम:रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचा
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से ठंड का असर कम हो गया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड का अहसास कम हो गया है। 3 दिन में तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर