जमशेदपुर में स्कूटी-कार में हुई टक्कर
जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात कार और स्कूटी के बीच टक्कर में लोयोला स्कूल के 11वीं के छात्र राज चौहान (23) की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
.
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। इससे दोनों युवक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल भेजा।
एक मरा, दूसरा गंभीर रूप से घायल
अस्पताल में डॉक्टरों ने राज चौहान को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में है। पुलिस ने घटनास्थल से अज्ञात वाहन को जब्त कर लिया है।
मृतक राज चौहान मानगो डाईगुटु का रहने वाला था। वह अपने परिवार का छोटा बेटा था। उसकी मौत से परिवार और आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।