औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र के मैगरा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में भगवान सिंह, उनकी पत्नी निर्मला देवी, बेटे दीपू कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं। दीपू कुमार क
.
भगवान सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दीपू एक वित्तविहीन कॉलेज में प्रोफेसर हैं। घायलों को पहले नबीनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से दीपू और भगवान सिंह को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर भेजा गया, जहां से परिजन उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट
घायल मनीष के अनुसार, जमीन विवाद पहले से चल रहा था। सरकारी अमीन से चार बार मापी कराई गई। हर बार फैसला उनके पक्ष में आया। फिर भी कुछ लोग जबरन जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे थे।
परिजनों ने रणविजय सिंह, रामधनी सिंह और नंदकिशोर सिंह समेत अन्य पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज स्थानीय क्लिनिक में किया गया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।